सक्ती

टेमर मिनी स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ .

सक्ती ।। सती जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर में आज 7 जनवरी , रविवार को  19वें राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ हुआ। इस एकदिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत टेमर के युवा सरपंच गुरूदेव चौधरी, शासकीय हाई स्कूल टेमर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रथरआम पटेल, भूतपूर्व सैनिक लक्ष्मी पटेल, पत्रकार

योमप्रकाश लहरे तथा राज सर सहित गणमान्य नागरिक एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों छात्र -छात्राओं सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच गुरूदेव चौधरी ने कहा खेल को अपने जीवन से जोड़े रखिए। क्योंकि खेल कूद से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है जिससे हम परिपक्व बनते हैं। खेल-कूद भी आज के समय में बहुत जरूरी है। शाला प्रबंधन समिति हाईस्कूल टेमर के अध्यक्ष अधिवक्ता रथराम पटेल ने कहा  खेल हमें अनुशासन सिखाता है। टीम भावना भी हमारे अंदर विकसित होती है। आज खेल के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज ने भी इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र -छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण स्तर के बच्चों को‌ अपनी प्रतिभा दिखाने का

अवसर प्राप्त ‌होता‌ है। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।‌ इस अवसर पर सरपंच गुरूदेव चौधरी व हाईस्कूल शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व अधिवक्ता रथराम पटेल ने झंडा दिखाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।‌गौरतलब हो कि इस एकादिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मे  14व 16 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों को 600मी  लंबी दौड़, 60 मी लंबी दौड़,  लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तथा कीड जेबलिन खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर

प्राप्त होगा। विदित हो कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके चयनित होने वाले 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को गुजरात राज्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली 19 वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट्स जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर खेल अधिकारियों ने बताया कि इस कड़ी में अंडर 18व अंडर‌ 20 वर्ग के प्रतियोगिताओं को लिए पंजीयन जारी है। ‌

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker