सक्ती

सक्ती जिले के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल का कैसा रहा है राजनीतिक सफर

सक्ती। पंचायत चुनाव से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करते हुए टिकेश्वर गबेल आज सक्ती जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हुए है। आपको बता दे कि सक्ती जिला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने टिकेश्वर गबेल के नाम को सक्ती जिला के अध्यक्ष की नाम की जैसे ही घोषणा किए तब पार्टी कार्यालय में उपस्थित भाजपा के तमाम नेता कार्यकर्ता ताली बजाकर अपने खुशी को व्यक्त किए। सक्ती के कालेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले टिकेश्वर गबेल वर्तमान में ज़िला महामंत्री सहित जिला पंचायत के

सदस्य भी है। इसके साथ वह भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर थे। जिले में पार्टी को लगातार मजबूत करने और पार्टी की होने वाले तमाम गतिविधियों में सक्रियता से अपनी भूमिका निभाने के फलस्वरूप पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व के नेताओं उन्हें भाजपा सक्ती का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सौंपी है। बात सक्ती जिले के राजनैतिक समीकरण की करें तो सक्ती जिले में तीनो विधानसभा सक्ती, जैजैपुर, और चंद्रपुर में कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में नए जिलाध्यक्ष के रूप में सक्ती में पार्टी को मजबूत कर आगामी नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी को बढ़त दिलाना चुनौती से कम नही होगा। क्योंकि 5 दावेदारों को पछाड़ कर टिकेश्वर गबेल ने जिलाध्यक्ष के पद को हासिल किया है। इसके अलावा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल का ओबीसी वर्ग से आना और उनका युवा होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद टिकेश्वर गबेल ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए प्रेरणा है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।”
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि गबेल की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। यह बदलाव आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति और सक्ती जिले में भाजपा की स्थिति को और सुदृढ़ करने के लिए अहम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker