संतानों की दीर्घायु जीवन की मंगलमय कामना के लिए किया गया हलषष्ठी व्रत

बिर्रा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी को माताएं बहनें अपने संतानों की दीर्घायु जीवन और मंगलमय कामना हेतु हलषष्ठी व्रत पूजन व कथा श्रवण किया गया। बिर्रा में भी राजमहल की माताएं सुंदर प्राकृतिक सगरी (तालाब) बनाकर हलषष्ठी की पूजा अर्चना किया। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने विधिवत पूजन कराया व छः अध्याय की कथा सुनाई गई। इसी तरह संजयनगर बिर्रा, महावीर चौक थवाईत मुहल्ले, साहू मुहल्ले, कहार मुहल्ला, भाटापारा आदि जगहों पर सामूहिक व घरों में भी हलषष्ठी व्रत की पूजन किया गया। कल मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी जिस दिन विभिन्न जगहों पर श्री कृष्ण साज सज्जा प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जगह जगह बंधे मटकी (दही हांडी) को युवाओं की टोली फोड़ेंगे। इस बार भी राजमहल दीवान मुहल्ले में युवाओं ने मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें आंखों पर पट्टी बांध कर डंडे से मटका फोड़ने वाले को महेंद्र साहू द्वारा 1500 रूपए नगद राशि और मलखंभ मटका फोड़ने वाले को 2500 रूपए नगद राशि स्व पं धोधी प्रसाद पाण्डेय के पुत्र नवोदित भागवताचार्य अर्जुन पांडेय द्वारा प्रदान किया जाएगा। वही सीमा श्रृंगार सदन राजेन्द्र गुप्ता की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर युवाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है।