जैजैपुर
दशगात्र में दुखित परिवार को जसगीत पार्टियों द्वारा आर्थिक सहायता

हसौद। आज दशगात्र कार्यक्रम ग्राम हरेठीकला में स्व. धनसाय कश्यप जी के यहां पहुंचकर स्व. रामशरण परिवार को जसगीत सेवा संघ द्वारा दुखित परिवार को 32 जस पार्टियों द्वारा 16000 रू का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। स्व रामशरण जसगीत सेवा संघ जिला जांजगीर चांपा/सक्ती (छ. ग.) पार्टी संघ में जुड़े थे। संघ में कुल 32 जस पार्टी शामिल है। संघ में एक नियम बनाया गया है की संघ में शामिल किसी भी जस पार्टी के सदस्य का मृत्यु हो जाता है तो प्रत्येक जस पार्टी द्वारा 500-500 रूपए का आर्थिक सहयोग दिया जाने निर्णय लिया गया है। विशेष रूप से संघ के अध्यक्ष फिरतराम कश्यप, उपाध्यक्ष अंतराम साहू, सचिव भूपेन्द्र कश्यप, सहसचिव घनश्याम चंद्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष कश्यप तथा प्रेमलाल कश्यप, भानु चंद्रा गुरुजी प्रमोद कश्यप, भरत यादव सहित सदस्य शामिल थे।