छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में IMD की चेतावनी

दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थित चक्रवात अगले 24 घंटों में विदर्भ के रास्ते पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ेगा और कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है। लेकिन मौसम विभाग बस्तर संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
बस्तर संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट
बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर में आरेंज अलर्ट
प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश गतिविधियां रहेंगी कमजोर
रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर को छोड़कर प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश गतिविधियां कमजोर रहेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित चक्रिय चक्रवात के अगले 24 घंटों विदर्भ से होते हुए पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और एक निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। जिसके असर से अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहेगी। रविवार को सबसे अधिक वर्षा दोरनापाल में 110 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में दिन का पारा सबसे अधिक 34.3 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े
दोरनापाल-110, कोंटा-100, पेंड्रा, पेंड्रा रोड-60, जगरगुंडा, रेंगाखार कला-50, कवर्धा-40, दंतेवाड़ा, पिपरिया, बास्तानार-30, गीदम, लोरमी, बीजापुर-20 मिलीमीटर वर्षा हुई।
गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना
दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के बाद मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। रायपुर सोमवार को गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
किस जिले में कितना तापमान
जिला- अधिकतम- न्यूनतम
रायपुर – 32.8 – 26.1
बिलासपुर – 32.6 – 26.4
पेंड्रारोड- 30.6- 22.0
अंबिकापुर- 31.2-23.8
जगलपुर – 30.2-23.4
राजनांदगांव- 32.5-25.5