छत्तीसगढ़ डनसेना (कलार) समाज ने मनाया शपथ ग्रहण समारोह एवं भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम रनपोटा में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय डनसेना (कलार) समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ अपने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रनपोटा निवासी कन्हैया जायसवाल को छत्तीसगढ़ डनसेना (कलार) समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति पर समाज में खुशी की लहर है।
इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिन्हा रहे। उनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सांय वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने कन्हैया जायसवाल सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, बाबूलाल डनेसना, विपिन डनेसना, राधेश्याम जायसवाल, भरतलाल डनसेना, श्रीमती रेखा जायसवाल, उत्तम जायसवाल, सुरेश डनेसना, रामप्रकाश जायसवाल, रामगोपाल डनसेना, महेश्वर जायसवाल, भूपदेव प्रसाद साहू, देवकुमार साहू, बबलू मैत्री, शोभाराम जायसवाल, राजेश बघेल, सुरेन्द्र भार्गव, कुशल कश्यप, टिकेश्वर निराला, रवि खांडे, यादराम बरेठ, देव प्रसाद जायसवाल, देवधर जायसवाल, कृष्णा जायसवाल योगेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, सोनू बरेठ, श्रवण जायसवाल सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन उपस्थित रहें।