हिन्दू नव वर्ष पर शिशु मंदिर बिर्रा द्वारा नगर भ्रमण किया गया

बिर्रा। मां चंडी के पावनधरा में विराजित एवं आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित संस्था सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया गया। घोष दल के साथ झांकी निकालकर भगवान श्री राम का जयकारा लगाते हुए पूरे बिर्रा नगर का भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा जी (नर्मदापुरम) उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाराज जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ, उन्होंने अपने आशीर्वचन में बताया कि सृष्टि की रचना भगवान ब्रह्मा जी ने आज ही के दिन किया था। साथ ही अपने उद्बोधन में सभी को हिंदू नव वर्ष की मंगल कामना देते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय की व्यवस्थापक देव प्रसाद तिवारी जी, कोषाध्यक्ष भागीरथी देवांगन जी, श्रवण कुमार कश्यप जी, दादू राम कश्यप जी, बुद्धेश्वर प्रसाद कश्यप जी, पीतांबर कश्यप जी, कमलेश कुमार गुप्ता जी, मनोज कुमार तिवारी जी, विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार कहार, प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदित्य जी, एवं विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी गण उपस्थित थे।