
जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ वैसे 15 नवंबर से हो चुका है। परन्तु खेतों में नमी की वजह से क्षेत्र में धान कटाई देरी से शुरू होते ही धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन कटना शुरू हो गया है। इसी तारतम्य में सेवा सहकारी समिति बिर्रा में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, तालदेवरी में मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी और कृषि शाख केंद्र डभराखुर्द में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू के मुख्य आतिथ्य में मां लक्ष्मी, छत्तीसगढ़ महतारी और धान तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर प्रथम किसानों को तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। विधिवत पूजा अर्चना पं जितेन्द्र तिवारी ने कराया।
इस अवसर पर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान ही हैं और किसानों की मेहनत अब रंग लाएगी और समर्थन मूल्य पर धान बेचकर किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह से परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांय सरकार किसान हितैषी सरकार है। वहीं पूर्व जिला मंत्री चेतन दास महंत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की अपेक्षा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार सभी किसानों को साथ लेकर चल रही है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, होरीलाल कलार, मंडी अध्यक्ष संतोष कश्यप, घन्नू डडसेना, सोनू जायसवाल, शत्रुघन निषाद ने भी संबोधित किया। धान खरीदी शुभारंभ के शुभ अवसर पर सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, बिर्रा अध्यक्ष संतोष कश्यप, भूवनलाल साहू, छोटेलाल पटेल, युवा नेता कमलेश कश्यप, संतन महंत, संस्था प्रबंधक नरेंद्र सिंह, हिरो साहू, रामकुमार पटेल, अनिल कुमार चंद्रा, आपरेटर दीपक देवांगन, मुकेश कुमार चंद्रा, छत्रपाल साहू, निलाम्बर सिंह दाऊ, तिलकराम कश्यप, पुनीराम कश्यप, पंचराम कश्यप, शशिभूषण कश्यप, छतबाई कर्ष, एकांश पटेल, कृष्णा साहू, कमल खूंटे, सरोज यादव, कौशल केंवट, टिकेंद्र कश्यप, दिगंबर पटेल, दिनेश पटेल, रोहित चंद्रा सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।




