सक्ती

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी सुशासन तिहार 2026 को लेकर निर्देश दिए कि जिलेभर में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों की तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही सभी विभाग समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास, सड़क व शासकीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को सतत निरीक्षण और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर ने बताया कि वे स्वयं निर्माण स्थलों का फील्ड निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

img 20260421 2105134320946313950534587 Console Corptech

इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल तक स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करते हुए प्रत्येक मकान की विस्तृत जानकारी संकलित करेंगे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण, वय वंदना योजना, एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, लोक सेवा गारंटी सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker