छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का जांजगीर-चांपा जिला प्रवास 23 एवं 24 को

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा श्री आर एस विश्वकर्मा आई ए एस (से नि) तथा सदस्यगण श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, श्री कृष्णा गुप्ता एवं सचिव श्री अमित श्रीवास्तव 23 सितंबर एवं 24 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 23 सितंबर को सायं 5 बजे सक्ती से रवाना होकर सायं 6 बजे सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचेंगे एवं रात्रि में विश्राम करेंगे। वे 24 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी एवं जनगणना के डाटा प्रविष्टि के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट, चर्चा करेंगे और दोपहर 1.30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। सायं 4 बजे रायपुर मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।



