जांजगीर-चांपा

12वीं बोर्ड की प्रथम पेपर में शत् प्रतिशत उपस्थिति

बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तालदेवरी केंद्र क्रमांक 321212 में 12वीं बोर्ड की परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमे 1 मार्च को 12वीं की परीक्षा में कुल 218 विद्यार्थी में पूरे 218 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

परीक्षा केंद्र में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तालदेवरी, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिर्रा, डी डी एस स्कूल बिर्रा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बोरसी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलादेही के बच्चों ने परीक्षा दिलाया। इस संबंध में केंद्राध्यक्ष राजकुमार झलरिया, योगेश कुमार निर्मलकर उपकेंद्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा का सफ़ल संचालन हेतु परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। वहीं 10वीं का प्रथम परीक्षा 3 मार्च को होगा जिसमें कुल 387 विद्यार्थी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker