सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती हेम बाई चन्द्रा, परदेशी राम चन्द्रा और द्वारिका प्रसाद चन्द्रा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी श्री रामप्रसाद साहू ने सी.एस पी. डी.सी एल द्वारा ई.पी. एफ. राशि प्रदान कराए जाने के संबध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा निवासी श्री शरमू लाल बरेठ और निरंजन प्रसाद बरेठ ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत किये जाने के संबध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम लटियाडीह निवासी श्री डोरीलाल (जगेश्वर), बालेश्वरी चन्द्रा (सरपंच), मंगली बाई (सरपंच) और सिदार सिंह सिदार ने नहर में पानी प्रदाय करने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्रीमती शकुंतला बाई महंत ने वृद्धा पेंशन तथा शौचालय बनवाने के संबध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker