सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पासीद निवासी श्री नारायण प्रसाद राठौर ने तहसील बाराद्वार को प्रकरण में प्रतिवेदन शीघ्र जारी करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम आमादहरा निवासी श्री दिलीप सिंह कंवर ने आमादहरा गांव के कंवर मुहल्ले में केबल वायर बदलकर नया केबल वायर लगाने के संबंध, तहसीलदार मालखरौदा अंतर्गत ग्राम देवगांव निवासी श्रीमती कचरा बाई ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने के लिए भूमि प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम ग्राम सुवाडेरा निवासी ललिता कंवर ने छात्रावास मे दाखिल कराने के संबध में, तहसील नया बाराद्वार निवासी श्री राजकुमार मंहत ने सरकारी सामुदायिक भवन निर्माण के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मरघटी निवासी कमल यादव ने ग्राम मरघटी स्थित भूमि का सीमांकन कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के संबंध में, तहसील भोथिया ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नगेश कुमार ने ग्राम पंचायत अकलसरा में, अरविंद सोनी डोलोमाइट माइंस एवं शुभ मिनरल्स डोलोमाइट द्वारा मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिंघनसरा निवासी नेशनल जुरेटी पार्टी एवं समस्त ग्रामवासियों ने भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट निवारण के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड नंबर 01 निवासी श्री राम कुमार काठे ने बिजली बिल माफ कराने एवं नाम ट्रांसफर करवाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी श्रीमती जमुना देवी ने शासकीय मद कि भूमि सीता बाई और गीता बाई, अवध राम के द्वारा खसरा में अवैध रूप से नाम दर्ज करवा लिया गया है जिसके त्रुटि सुधार के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker