जी एस सी मॉडल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

जैजैपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान एवं विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षण संस्थान जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विद्यालय के संचालक गुलाब सिंह चन्द्रा एवं जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार यादव ने शहीद जवानों के लिए द्वीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालक गुलाब सिंह चन्द्रा ने बताया की यह कारगिल विजय दिवस का 25वा वर्ष है, जितना खुशी हमें जीत की है उससे कहीं ज्यादा दुःखी भी है।

इस युद्ध में हमारे देश के वीर योद्धाओ ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। उनका यह योगदान सम्पूर्ण राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। अतुल शौर्य, साहस और पराक्रम के परिचय देने वाले सभी सेना के जवानों को शत- शत नमन।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में कक्षा 1ली से 5वीं तक के सेना, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, भारत माता, मदर टेरेसा, पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि विविध परिधान में आएं छात्र/छात्राओं के द्वारा परिचय सराहनीय रहा। विद्यालय के बच्चों ने शहीद जवानों के याद में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसने सब की आंखें नम कर दी। इस सम्पूर्ण आयोजन में विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य निशा चन्द्रा, हिन्दी माध्यम प्राचार्य विजय कुमार यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रीमा रानी पलांगे, परीक्षा प्रभारी गायत्री यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुदाम बेहेरा, राजकुमारी चन्द्रा, कल्पना चन्द्रा, तारिणी कुशल, शकुंतला मानिकपुरी, लव चन्द्रा, हर्षिता चन्द्रा, भावना टंडन, गुरुदेव सुना, अमन यादव, ज्योति साहू, उदित मुग्री, राजेश दास एवं विद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका में कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ।