50वां स्वास्थ्य शिविर में ब्राह्मण विकास समिति द्वारा चिकत्सको का किया गया सम्मान

बिर्रा। प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा प्रत्येक माह के व्दितीय रविवार आयोजित होने वाले शिविर का 50वाँ नि:शुल्क स्वास्थ शिविर के अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जिला जांजगीर चाम्पा व्दारा उपस्थित डॉक्टरों का सम्मान श्रीफल शाल से समिति के जिलाध्यक्ष धनेश मिश्रा, जिलाकोषाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी शम्भू जी, जिलाउपाध्यक्ष टी पी तिवारी व्दारा किया गया। सम्मान समारोह का संचालन संरक्षक मनोज तिवारी व्दारा करते हुए बतलाया गया कि प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर के संचालक डॉ रजनीश पांडेय जी की सोच, नर सेवा नारायण सेवा का प्रतिफल है कि आज बिर्रा में शिविर का 50वा शिविर है। जिसमे आज तक लगभग 3000 मरीजो ने निःशुल्क ईलाज एवं निःशुल्क दवाई प्राप्त किये। मैं ब्राह्मण विकास समिति को धन्यवाद एवं साधुवाद देता हूं।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर एस के धर ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा देश हमारा छत्तीसगढ़ रोग मुक्त हो, सभी निरोगी हो। इस उपदेश से हम अमरकंटक में, हमारे हॉस्पिटल में सुदूर इलाके में भी निःस्वास्थ शिविर का संचालन करते हैं। आभार ब्यक्त टी पी तिवारी व्दारा किया गया। इस 8 जून 2025 की कैम्प में 53 मरीजो ने लाभ प्राप्त किया यह आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में संपन्न हुआ। जिसमें डॉ. एसके धर (डायबिटोलॉजिस्ट) देवेंद्र साहू एवं डॉ. शिव पटेल उपस्थित रहे। भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जिला जांजगीर चांपा के पदाधिकारी धनेश मिश्रा, मनोज तिवारी, विशाल नाथ तिवारी, तोषण प्रसाद तिवारी, शंभू प्रसाद गौरहा, प्रवीण तिवारी श्रीमती इंदु तिवारी, जयंत कश्यप, भूपेंद्र कश्यप उपस्थित रहे। उक्तशय की जानकारी जितेंद्र तिवारी शिविर के प्रवक्ता द्वारा दी गई।