सक्ती

सुशासन तिहार 2026 के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

सक्ती। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना सुशासन का मूल आधार है। विदित हो कि गत वर्ष सुशासन तिहार का सफल आयोजन किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। इसी क्रम में इस वर्ष भी शासन द्वारा सुशासन तिहार 2026 का आयोजन दिनांक 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त के संबंध में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। बिना पूर्व सूचना के कोई भी अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, सक्ती के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे, जिसका नस्ती विभाग प्रमुख द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker