जांजगीर-चांपा
जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बिर्रा में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

बिर्रा। जय मां चंडी देवी की पावन धरा बिर्रा नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बिर्रा में 28 और 29 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह 2024 का भब्य आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस 28 जनवरी को एनुअल फंक्शन वार्षिकोत्सव समारोह (जय भारत उत्सव) के मुख्य अतिथि मनोज कुमार पाण्डेय अध्यक्ष नीजी शिक्षण संस्थान जांजगीर, पी के महापात्र, गीताराम तिवारी, कृष्णपाल सिंह टीआई बिर्रा होंगे। वहीं द्वितीय दिवस व्यापार मेला आनंद मेला 29 जनवरी के मुख्य अभ्यागत एम डी दीवान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, के आर चंद्रा संस्कार स्कूल जैजैपुर, एस के तिवारी, एफ एल साहू प्राचार्य शाउमावि बिर्रा होंगे। आयोजन को लेकर जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बिर्रा के संचालक एस एल चंद्रा, प्राचार्य श्रीराम जी सहित विद्यालय परिवार जुटे हुए हैं।