छत्तीसगढ़

नौतपा के आखिरी दिन प्रदेश में अंधड़, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे प्रदेशवासियों को मौसम विभाग ने राहत दी है। मौसम केंद्र के अनुसार, आज और आने वाले दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में मेघगर्जन होगा, तेज हवा चलेगी और वज्रपात की गतिविधियां रुक-रुक कर चलती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker