जैजैपुर

नगर पंचायत जैजैपुर में विधायक कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

जैजैपुर। नगर पंचायत जैजैपुर में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया हैं।  जैजैपुर के गोकुल डायमंड पब्लिक स्कूल के पास गोपाल भारद्वाज के मकान को   विधायक कार्यालय बनाया  गया हैं। जैजैपुर में विधायक कार्यालय के खुल जाने से अब जैजैपुर क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या बताने भटकना नही  पड़ेगा जैजैपुर में ही अब विधायक बालेश्वर साहू  आसानी से आम लोगो से मिल सकेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जैजैपुर

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि लोगों का भी आवेदन प्राप्त होगा उनके समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होगा। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर  पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, सुरेंद्र भार्गव, गुलाबुद्दीन खान, नंदकुमार चन्द्रा, कुशल कश्यप, राईस किंग खूंटे, राजेश लहरे,राजकुमार भारद्वाज, उमाशंकर चन्द्रा, राजेश्वरी चन्द्रा, टीकाराम कुर्रे, अभिषेक स्वर्णकार, पिंटू चौहान, नीलम चंद्रा, गोपाल भारद्वाज, दिलीप चन्द्रा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker