सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम झरप निवासी श्री रामप्यारे बंजारे ने राजस्व अभिलेख में त्रुटि सुधार के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिंघनसरा निवासी श्री राधेश्याम राठौर ने कृषक जीवन ज्योति का लाभ प्रदान कराने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम अमोदा निवासी श्रीमती ज्योति सारथी ने चार माह का चावल का आवंटन न होने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम जोंगरा निवासी श्री अमृतलाल सिदार ने अपने नाम पर मनरेगा के तहत स्वीकृत आवास की राशि प्रदान कराने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम अखराभाठा वार्ड नंबर 10 निवासी श्री घासीराम खर्रा ने पानी की सुविधा हेतु बोर खनन के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सतगढ़ निवासी श्री अघोरी दास महंत ने वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker