भक्त माता कर्मा जयंती पर साहू समाज ने 32 वरिष्ठ जनों का किया सम्मान

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिलादेही में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल, ग्राम अध्यक्ष हरि राम साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू, संरक्षक धनेश साहू, सचिव छेदु लाल साहू, महिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजू साहू, महिला सचिव प्रतिनिधि रामेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष सतीश साहू, एम.एल. साहू, भूपाल साहू, विशाली राम साहू, भागवत साहू, परदेशी राम साहू, ओमशरण साहू, संतोष साहू, अगेन्द साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों का नारियल, फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का भी शाल, श्रीफल एवं रूमाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भक्त माता कर्मा के आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


