
जांजगीर-चांपा। जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरसी में परम्परागत रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह बच्चों के द्वारा झंडा गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी से लौटने के बाद मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम में पधारे गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बोरसी के सरपंच दिनेश चंद्रा अन्य जगह में ब्यस्त होने के कारण उपसरपंच दिनेश कुमार चंद्रा, अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति सेतराम चंद्रा एवं आगंतुकों के द्वारा भारत माता, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गॉंधी जी के तैलचित्र पर फूलमाला चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित किया। उपसरपंच के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, और सामुहिक रुप में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत गाया गया। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे गाँव के गणमान्य नागरिकों ने बहुत सुन्दर ढंग से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। आज के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश चंद्रा सरपंच, दिनेश कुमार चंद्रा उपसरपंच, सेतराम चंद्रा अध्यक्ष, जगदीश टंडन, राकेश रोहिदास, मोहन लाल पटेल, विशाल चंद्रा पंच, भुनेश्वर चंद्रा पंच, रामगौटिया चंद्रा, महेत्तर चंद्रा, तिरीथराम आजाद, सूर्यकांत चंद्रा, दादूराम चंद्रा, लोकनाथ माझी, सम्मेलाल माझी, खोलबहरा चंद्रा, उमाशंकर चंद्रा, दिलेश चंद्रा, मनोहर चंद्रा, महिला सदस्यों में श्रीमती तीजबाई रात्रे, कुमारी बाई पटेल, राजकुमारी, रुखमीन खूंटे, शिवरीन बाई, शांता बाई टंडन, रुखमणी पटेल, संतोषी पटेल, दिलेश्वरी एवं गाँव के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छबि कुमार, ओम शरण कैवर्त्य और सहयोग गोसाईं राम बंजारे ने किया। अंत में प्रधान पाठक अमृत लाल पटेल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किये।




