सक्ती

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन कल

सक्ती। जिला प्रशासन और डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिसंबर को एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जे.एल.एन. महाविद्यालय परिसर सक्ती में आयोजित किया जाएगा। शिविर में जोड़ों और नसों के दर्द, लकवा, गठिया, पाइल्स, अस्थमा, थायराइड, नेत्र रोग, स्त्रीरोग, बांझपन, चर्म रोग, लीवर संबंधी समस्याए की जांच व परामर्श सहित अन्य चिकित्सा सुविधा रहेगी। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं को उत्तम प्रसव के लिए गर्भ संस्कार परामर्श दिया जाएगा। उक्त शिविर में डॉ. अभिमन्यु (आयुर्वेद मल्टी स्पेशलिस्ट) अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे। आयुर्वेदिक उपचार, रोग पहचान, जीवनशैली, सलाह तथा प्राकृतिक चिकित्सा के इच्छुक नागरिकों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी रहेगा। अतः जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker