राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों को मिला सम्मान, पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारिता संरक्षण पर हुई अहम चर्चा

सक्ती। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, छत्तीसगढ़ परिवार द्वारा 2 नवम्बर 2025 को बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में पत्रकारिता संरक्षण और पत्रकार सुरक्षा कानून विषय पर राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए तीन सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकार संरक्षण कानून पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, साथ ही पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान उनका जो सच को लिखते हैं, हर जुल्म के आगे हिम्मत से खड़े दिखते हैं जैसे प्रेरक संदेश के साथ पत्रकारों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सक्ती जिले से वरिष्ठ पत्रकार जी.के. कुर्रे, विवेक बघेल को पत्रकारिता क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने एक मंच पर एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग दोहराई और पत्रकार एकता को मजबूती देने का संकल्प लिया।




