छत्तीसगढ़

विदा लेने को तैयार मानसून, अगले 3 दिन कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। वहीं, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मेघगर्जन की गतिविधियों के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटों का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 58.6 मिमी दुर्ग जिले के भिलाई में दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 19.6°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े

भिलाई – 6 सेमी, तिल्दा – 5 सेमी, माकड़ी – 4 सेमी, दरभा, रायपुर शहर, सूरजपुर, बोदारी – 3 सेमी, बस्तर, भनपुरी, जांजगीर, भैसमा, मगरलोड, पिपरिया, सुहेला, बोड़ला, कवर्धा, सारागांव, तोंगपाल, कोंडागांव, धारशिवा – 2 सेमी तक कई अन्य स्थानों पर भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

सिनॉप्टिक सिस्टम की स्थिति

मानसून वापसी रेखा 28° उत्तर/86° पूर्व, रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर, अलीबाग और 18.5° उत्तर/72° पूर्व तक पहुंच गई है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु पर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर भी 0.9 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

कल का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात हो सकते हैं। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

रायपुर शहर का पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 11 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker