छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम का मिजाज खुशनुमा, 25 तारीख से होगा पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

सिनोप्टिक सिस्टम का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा पंजाब, राजस्थान और गुजरात से गुजर रही है। म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तट के समीप उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 25 सितंबर को पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 26-27 सितंबर के बीच दक्षिणी ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक ऊपरी वायु चक्रवात और गर्त भी सक्रिय हैं।

रायपुर शहर का पूर्वानुमान

22 सितंबर को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker