जांजगीर-चांपा

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता ही असली सशक्तिकरण का आधार –  बालेश्वर साहू

जांजगीर-चाम्पा। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरानी मे शक्ति क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता ही असली सशक्तिकरण का आधार है। जब नारी सशक्त बनेगी तभी राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी, तो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरा समाज और देश प्रगति करेगा। शक्ति क्लब ने नए अवसरों, आत्मनिर्भर और मार्गदर्शन को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है। कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कसडोल विधायक संदीप साहू भी मौजूद थे। इस अवसर पर इंदिरा फेलोशिप महिला सशक्तिकरण के जिला संयोजिका निर्मला बरेठ, इंदिरा फेलोशिप के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker