संजय कुमार यादव श्री चिन्मय सागर चेरिटेबल ट्रस्ट भाटापारा द्वारा शिक्षक रत्न से सम्मानित

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा अकलतरा में पदस्थ व्यायाम शिक्षक संजय कुमार यादव को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया गया। बतलाते चले कि संजय कुमार यादव शिक्षा विभाग में शास उ मा विद्यालय अमोरा अकलतरा में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में विकासखंड अकलतरा के क्रीड़ा अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। संजय कुमार यादव स्पोर्ट्स के साथ ही साथ ए एल टी स्काउट, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमोरा के कार्यक्रम अधिकारी भी हैं इनके द्वारा 20 से 40 स्काउट्स और गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार एवं 05 स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय रा से यो सात दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता तथा प्रतिवर्ष 10 से 20 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल तथा अनेकों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय लेवल में पहुंचाने का कार्य किया गया है। इन्हीं कार्यों के लिए श्री चिन्मय सागर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षक का सम्मान किया गया है। इस वर्ष देवाधिदेव श्री 1008 भगवान आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर यह आयोजन 23 मार्च दिन रविवार को भाटापारा में सुनिश्चित हुआ। चयनित सम्मानीय शिक्षकगणों का राजनैतिक एवं सामाजिक हस्तियों के द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक भाटापारा व प्रदेश उपाध्याय भाजपा, श्री अश्वनी शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा, श्री आनंद यादव जी जिला अध्यक्ष भाजपा बलौदा बाजार, श्री चिन्मय चेरिटेबल ट्रस्ट भाटापारा के अध्यक्ष अभिषेक मोदी जी के आतिथ्य में यह सम्मान प्रदान किया गया। संजय कुमार यादव के सम्मानित होने पर आशीष मिश्रा, युवराज सिंह चौहान, विजय कुमार साहू, भुनेश्वर जायसवाल, जयंत सिंह क्षत्रीय, विमला यादव प्रधान, गायत्री कुर्रे, आशा शर्मा, नवल किशोर पांडेय, दिनेश राज, सेवक दास महंत, कमल पटेल, शिवनंदन साहू, सहित संकुल एवं विकासखंड अकलतरा के शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रदान किया।