जांजगीर-चांपा

बनडभरा में निकाली गई नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भारद्वाज की विजयी यात्रा

बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बनडभरा में प्रथम चरण का चुनाव 17 फरवरी सोमवार को हुआ। जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ लगी रही। शाम को तीन बजे तक मतदान होते रहा। मतदाता कतार में लगकर वोटिंग करते रहे। शाम पांच बजे मतों की गिनती शुरू हुई।

ग्राम पंचायत बनडभरा की नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भारद्वाज के ऐतिहासिक जीत के बाद गांव में हर्ष का माहौल था। गांव के सभी लोग मिलकर संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। जिसमें सरपंच ग्राम पंचायत बनडभरा मनोज भारद्वाज पंच प्रतिनिधि एवं मनी राम रात्रे, सुरज भारद्वाज, संतोष नौरंग, अशोक नौरंग, धना राम बंजारे, महेश भारद्वाज, सुरेश मनहर, जना राम भारद्वाज, सहस राम बंजारे, चैत राम बर्मन, मेला राम बर्मन, अशोक निराला सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। मनोज भारद्वाज द्वारा जनता का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker