जांजगीर-चांपा

साक्षी का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन पर हर्ष

img 20240727 wa01315569243473618886673 Console Corptech

बिर्रा। कहते हैं खुद से कभी हारे नहीं, क्योंकि जीतने का किया था वादा। मुश्किल आई जरूर, लेकिन झुकाया नहीं अपना इरादा। कठिन परिश्रम ही सफलता की चाबी है, इस बात को सरोकार कर दिखाया। उक्त बातें बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत सेमरिया गांव के कृष्ण कुमार कश्यप व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल बोरसी, माता मंदाकिनी कश्यप गृहणी की पुत्री साक्षी कश्यप ने कर दिखाया। होनहार छात्रा साक्षी कश्यप का अटल प्रयास से “प्रयास आवासीय विद्यालय” में चयन हो गया है। वर्तमान शाला अध्यनरत संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल जैजैपुर में था। कक्षा 9 वीं के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व में इनके पुत्र अंश कश्यप का नवोदय में चयन और वर्तमान में “प्रयास आवासीय विद्यालय” में चयन होने से विद्यालय परिवार और ग्राम के शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker