जांजगीर-चांपा

नाली की बेतरतीब तरीके से खुदाई से आम जनता परेशान

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचोरी के समस्त ग्रामवासियों की तरफ से यह शिकायत किया गया है कि ग्राम पंचायत पचोरी में पानी टंकी के लिए पानी सप्लाई हेतु ग्राम के सभी गलियों में गड्‌ढा खोदा जा रहा है और उक्त गढ्ढे को ठीक से पाटा नहीं जा रहा है जिससे जगह-जगह कीचड़ एवं गढ्ढे हो गये है जिससे समस्त गलियों में कीचड़ का साम्राज्य हो गया है और ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चे (स्कूली बच्चों) का रोज आये दिन आना जाना हो रहा है जिससे किसी भी प्रकार कि अनहोनी घटना घट सकती है और गांव के गलियों में चलना मुश्किल हो गया है जिसकी जानकारी पानी टंकी ठेकेदार जुगल खेमकर एवं ठेकेदार मंजीत और अन्य को दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक उक्त गढ्ढे को देकेदार द्वारा पाटा नहीं गया है। और अच्छी खासी क्रांकेटिक गली को किचड़ में तबदील कर दिया है। इस को लेकर सरपंच श्रीमती नीरा कर्ष एवं समस्त ग्रामवासीयों के द्वारा शिकायत कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker