देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, 23 जून 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और महाराष्ट्र के शेष भाग; मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से; उड़ीसा के शेष भाग और झारखण्ड के कुछ भाग हिस्सों में आज 23 जून को आगे बढ़ गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा 20.5°/60°E, 20.5°N/63°E, 20.5°N/70°E, वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।
अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।