देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, 21 जून 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और झारखंड के कुछ हिस्सों में आज 21 जून को आगे बढ़ गया है।
अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।