छत्तीसगढ़

आंधी संग हल्की वर्षा ने घोली ठंडक, शुक्र है, शाम बड़ी सुहानी थी

रात में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बने रह सकता है। तापमान में बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बिलासपुर। दिन में सूरज की तपिश के बाद शुक्रवार की शाम अचानम मौसम बदल गया। आसमान में चारों ओर बादल घिर आए। काले घने बादलों के आते ही हवाओं की गति तेज हो गई। सूर्यास्त के साथ ही आंधी के संग हल्की वर्षा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम सुहाना लगने लगा। दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सामान्य से 4.3 डिग्री कम था।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से असम तक छत्तीसगढ़ होते हुए स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में 11 मई को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु बढ़ते क्रम में बने रहने की संभावना है। कल के बाद वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। इधर शुक्रवार को दिनभर गर्मी का अहसास हुआ। आसमान में हल्के बादल भी आए लेकिन तापमान में उसका कोई खास असर नहीं हुआ। मामूली वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को पारा जहां 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं आज 38.6 डिग्री पर पहुंच गया। रात में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बने रह सकता है। तापमान में बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker