बसंत संगीत समारोह मल्दा में हुआ सम्पन्न

बिर्रा। लखन कश्यप परिवार एवं गुरुघासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में वसन्त संगीत मल्दा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणापाणी सरस्वती के तैल चित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया। मंत्रोच्चार पं०प्रवीण कृष्ण तिवारी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज तिवारी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष स.भा. सक्ति) रहें। अध्यक्षता श्री आर के सोनवानी (अध्यक्ष, सरगम संगीत समिति) के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवलाल कश्यप, श्री लक्ष्मीप्रसाद देवांगन (प्रधान पाठक) संगीत गुरु एन आर भारद्वाज, श्री दिलीप पटेल, श्री जयंत कश्यप, रामचरण कश्यप, संतोष कश्यप उपस्थित रहे। श्री मनोज तिवारी को से.नि. होने पर शाल, श्रीफल, पुष्पमाला, डायरी पेन सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य तन की प्राप्ति होती है, यदि संगीत जैसी ललित कला उसके जीवन मे जुड़ गई तो सोने में सुहागा हो जाएगा। मंच का संचालन श्री के आर कषयप के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम श्री रामचरण कशयप के द्वारा ग़ज़ल प्रस्तुत किया गया। प्रवीण तिवारी के द्वारा राग बहार त्रिताल प्रस्तुत किया गया। नेहा कश्यप, साक्षी सोनी, रिद्धि चौहान, वेदिका के द्वारा कत्थक प्रस्तुत किया गया। दिलीप पटेल के द्वारा राग देवगिरि बिलावल की प्रस्तुति दी गई। लोकेश देवांगन के द्वारा राग दरबारी त्रिताल एवं ग़ज़ल गाया गया। एन आर भारद्वाज के द्वारा राग दरबारी की प्रस्तुति दी गई। रामसाय पटेल द्वारा राग शंकरा तीनताल प्रस्तुत किया गया । श्री के आर काश्यप के द्वारा राग हंसध्वनि सवा 9 मात्रा की प्रस्तुति दी गई। सभी ने लखन कश्यप को नाती होने पर बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की। आभार प्रदर्शन लखन कश्यप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी, के आर कश्यप, लखन कश्यप, के एल यादव, आर के सोनवानी, लक्ष्मी देवांगन, दिलीप पटेल, संतोष कश्यप, रामसाय पटेल, देवलाल कश्यप, रामचरण कश्यप, एन आर भारद्वाज, प्रवीण तिवारी, लक्ष्मीकांत पटेल, रेशमलाल कश्यप, जयंत कश्यप आदि संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। उक्त की जानकारी मनोज तिवारी द्वारा दी गई।