छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और शहर में कुल 12 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।



