जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव: आज डाले जा रहे वोट, सुबह 8 बजे से मतदान जारी

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह में आज सोमवार को अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान जारी है। नगर के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। नगर के वार्ड क्रमांक 09 के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र 09 – शासकीय प्राथमिक स्कूल अतिरिक्त कक्ष, बम्हनीडीह में मतदान हो रहा है। केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदान केंद्र 09 में पीठासीन अधिकारी श्री कृष्ण कुमार कश्यप के नेतृत्व में मतदान दल तैनात है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी लगाया गया है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान के लिए मतदाता पर्ची एवं पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। शाम 5 बजे के बाद मतपेटियां सील कर तहसील कार्यालय में जमा की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker