जांजगीर-चांपा
जन्म दिन पर न्योता भोजन के साथ बच्चो को वाटर कैंपर प्रदान किया गया

बिर्रा। स्थानीय ग्राम बिर्रा निवासी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सलिहाघाट में पदस्थ शिक्षक बुद्धेश्वर कुमार कश्यप ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में पूर्ण न्योता भोजन का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चो को स्वच्छ पानी पीने के लिए 2 नग 20-20 लीटर का वाटर कैंपर भेंट किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार पांडेय तथा प्रधान पाठक कृष्ण लाल चंद्रा ने सभी बच्चों के साथ केक कटवाकर जन्म दिन को विशेष रूप से मनाया। साथ ही प्राचार्य ने वाटर कैम्पर प्रदान किए जाने पर शिक्षक बुद्धेश्वर कुमार कश्यप को धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्रधान पाठक ने अपना शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक लोचन देवांगन, कमल किशोर, सीमा पांडेय देवांगन, विजय कश्यप, पुष्पेंद्र सीमा शशि, दीक्षा यादव तथा विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।