जांजगीर-चांपा

गुरु घासीदास जयंती पर सोनादह में पूजा-अर्चना

जांजगीर-चांपा। जिले में 18 दिसंबर गुरु घासीदास जी के जन्म जयंती के पावन अवसर पर, सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खूंटे, पंच व समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्राम सोनादह स्थित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की खुशहाली और समृद्धि की कमाना की। इस अवसर पर, सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक समानता और भाईचारे के संदेश मनखे-मनखे एक समान (सभी मनुष्य एक समान है) को याद किया गया।

img 20251219 wa00105699209464270866003 Console Corptech

वहीं आयुष टंडन, शिवा महिलाएंगे, दिगेश्वर खूंटे, अरविन्द खूंटे युवाओं द्वारा खीर प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस अवसर पर पं. मोतीलाल खूंटे, सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खूंटे, पंच प्रतिनिधि रामकिशन कुर्रे, देवप्रसाद बघेल, धनीराम खूंटे, हेमन्त खूंटे, योगेश्वर प्रसाद खूंटे, आदित्य खूंटे, युवा पत्रकार कमल खूंटे सहित महिलाएं व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने बाबा के बताए सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker