देश-विदेश
कब लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में क्या स्थिति होगी

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। ज्योतिषियों की मानें तो वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका अभिप्राय यह है कि चंद्र ग्रहण दिन के समय में लगेगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इस दिन पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। व्यक्ति चंद्र ग्रहण के समापन के बाद स्नान-ध्यान के बाद पितरों का तर्पण कर सकते हैं।