जांजगीर-चांपा

कैरियर पाईंट स्कूल में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

बिर्रा। बिर्रा में संचालित कैरियर पाईंट किड्स स्कूल बिर्रा में दो दिवसीय कार्यक्रम वार्षिकोत्सव और आनंद मेले का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस वार्षिकोत्सव समारोह मुख्य अतिथि भारती वर्मा मेम (जिला शिक्षा अधिकारी) हेमलता शर्मा मेम (एपीसी समग्र शिक्षा), गगन जयपुरिया जी सभापति, कुबेर सिंह उरैती जनपद सीईओ, एम डी दीवान बीईओ, हरिराम जायसवाल, मनोज तिवारी, गीता प्रसाद तिवारी, एफ. एल. साहू, लखनलाल कश्यप, श्री राम किशोर देवांगन, गुरु प्रसाद, जितेन्द्र तिवारी, देवेंद्र नामदेव, जयेन्द्र कश्यप शामिल हुए सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य व राजकीय गीत के साथ बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। द्वितीय दिवस आनंद मेले में विद्यायलीन बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाए। अविभावकों ने स्टाल घुमकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आयोजन को सफल बनाने संचालक बीएल सागर, श्रीमती अनीता मैम, डी शुक्ला, तरूण बाग, धरणी जल, भारती कश्यप, संतोष केंवट, भारती कर्ष, प्रिती सिदार, अनुसुइया यादव, उर्मिला यादव, आंचल महंत, नेहा महंत, पार्वती साहू, विजय लक्ष्मी कश्यप, राजलक्ष्मी कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker