3100 रू. धान की क्विंटल कब देगी? भाजपा सरकार : दिगंबर गोलू चंद्रा

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोशल मीडिया दिगंबर गोलू चंद्रा ने कहा कि आज भाजपा की सरकार बने 20 दिन होने वाली है लेकिन अभी तक भाजपा की कैबिनेट में किसानों के लिए घोषणा पत्र में किए गए वादे ?3100 का कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है वहीं पर कांग्रेस सरकार बनते ही चंद घंटे में किसानों की कर्ज माफ एवं किसान के हर कामों में शीघ्र निर्णय लेती थी। आज किसान परेशान है बेचैन है कि आखिर धान की कीमत क्या होगी चारों तरफ किसानों में एक चिंता की लकीर छाई हुई है क्योंकि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश माना जाता है लोगों के मन में पूर्व 15 साल में जिस प्रकार भाजपा ने किसानों को खून के आंसू रुलाया है आज वही दिन देखना ना पड़ जाए यह संसय हर किसान के मन में गूंज रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा की सरकार घोषणा पत्र में किए हुए वादे को पूरा नहीं करती है तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे क्योंकि भाजपा ने प्रदेश में किसानों के लिए लुभावनी घोषणा पत्र तैयार करके सरकार बना ली है लेकिन उनके वादे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।