
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है और आगामी 7 दिनों तक तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।




