छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक साथ सक्रिय कई सिस्टम, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिकाओं के प्रभाव से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं कुछ इलाकों में आंधी चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी बनी रहेगी। मौसम में अस्थिरता के कारण लोगों को गर्मी के साथ-साथ तेज हवा का भी सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाने और शाम को हल्की वर्षा की संभावना है।

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, खुले स्थानों और खेतों में काम कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

एक साथ सक्रिय कई सिस्टम का पड़ रहा प्रभाव

उत्तर ईरान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणिका सहित अन्य सिस्टम एक साथ प्रभावी हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है।

तापमान में दो-तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है

प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आने वाले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद दो-तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजधानी में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker