छत्तीसगढ़

आज की कथा पावन धरा गोडिहारी वासियों के लिए – पूजा किशोरी

सारंगढ़। गौटिया पारा गोड़िहारी (सारंगढ़) में समस्त ग्रामवासीयों द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं रात्रिकालीन रामायण का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुआ। व्यासपीठ पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ग्राम भ्रमण करते हुए जल भरण किया गया।

img 20260220 wa00275318134556652723926 Console Corptech

प्रथम दिवस की कथा में समस्त ग्रामवासीयों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन आप सभी के जीवन की मंगलमय कामना को समर्पित है। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर ग्राम भ्रमण किया। मुख्य यजमान श्रीमती पुनिया पटेल और भरत लाल पटेल हैं। कलशयात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए चौहान तालाब में जल भरकर कथा स्थल पहुंची। कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम हरि इच्छा तक व रात्रि 9 बजे से रामायण हो रहा है। प्रथम दिवस कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने भागवत महात्म्य की कथा सुनाई गई। आगामी कथा में सुकदेव आगमन परीक्षीत जन्म कथा, 22 को सती चरित्र ध्रुव चरित्र जड़ भरत चरित्र प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार, 23 को श्री रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव, 24 को बाल लीला माखनचोरी गोवर्धन पूजा, 25 को महारास श्रीकृष्ण रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव, 26 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा कथा विश्राम चढ़ोत्तरी, 27 को गीता पाठ तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा महाभंडारा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर गौटिया पारा गोडिहारी (सारंगढ़) एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker