जांजगीर-चांपा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में तीन नार्मल डिलीवरी

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में 20 मई को सुबह तीन नार्मल डिलीवरी हुई। जिसमें दो लड़का और एक लड़की। हितग्राही में श्रीमती गीता कश्यप पति देवकुमार कश्यप ग्राम जमड़ी, श्रीमती पुष्पा / सुरेश कुमार यादव किकिरदा को लड़का और श्रीमती संतोषी / चंदराम कश्यप घिवरा की लड़की हुई है। जिसमें डॉ के के बरेठ (ग्रामीण चिकित्सक), अनीता आदित्य (आर एच ओ एफ) प्रतिमा कुर्रे, जयंती खूंटे, रजनी कर्ष (एस एन), राकेश ओग्रे डब्ल्यू बी का विशेष योगदान रहा।