जांजगीर-चांपा

तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता कल से

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत संकुल केंद्र बिर्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा प्रांगण में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से हो रहा है। जिसमें संकुल स्तर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल का प्रतियोगिता होगी। जिसका समापन 5 फरवरी 2026 को दोपहर दो बजे मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, अध्यक्षता श्रीमती मनीषा चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह, श्रीमती उत्तरा सिदार उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह, रितेश रमण सिंह जनपद सदस्य, श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सरपंच, दिनेश कुमार चंद्रा, मणीलाल कश्यप, गोकुल जायसवाल, दुष्यंत सिंह राज बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक, समस्त प्रधानपाठक और शासकीय/अशासकीय शिक्षक शिक्षिकाएं जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker