सक्ती

तीन दिवसीय सत्संग सरवानी में निकली भब्य कलशयात्रा

बिर्रा। नवीन सक्ती ज़िले अंतर्गत ग्राम सरवानी ‘स’ गांव में राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री देवी पूजा किशोरी जी के सानिध्य में आज से तीन दिवसीय सत्संग संकिर्तन का आयोजन किया गया है।

जिसकी कलशयात्रा शोभायात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन सत्संग कथा समय दोपहर तीन बजे से शाम 7 बजे तक। प्रथम दिवस भब्य कलशयात्रा निकाली गई जो गांव के विभिन्न गलियों से होता हुआ कथा स्थल पहुंची। एवं वेदी पूजन देव आह्वान के साथ सत्संग संकिर्तन शुरू हुई कल द्वितीय दिवस 24 फरवरी को कथा प्रारंभ, सत्संग की महिमा का वर्णन, 25 को श्री राम कथा व शिव कथा, 26 को श्री हनुमंत कथा एवं कथा विश्राम 27 को चढ़ोत्तरी, सहस्त्रधारा व भंडारा से तीन दिवसीय सत्संग का समापन होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री – कार्तिकराम साहू, श्रीमती लता – ईश्वर साहू सहित समस्त ग्रामवासी सरवानी ‘स’ जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker