छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, अगले 5 दिन तक बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोडागांव जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

येलो अलर्ट में 20 से ज्यादा जिले

येलो अलर्ट में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, कांकेर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गरियाबंद, पेट्रापुर मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत 20 से अधिक जिले शामिल हैं। यहां हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका पाकिस्तान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। वहीं, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker