छत्तीसगढ़

मौसम ने फिर बदली करवट, अगले 2 दिनों में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

रायपुर। राजधानी रायपुर और प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है। सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत सुबह और 67 प्रतिशत शाम रिकॉर्ड की गई।

बिलासपुर, पेंड्ररोड और दुर्ग में भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर में अचानक तेज बारिश हुई। सबसे अधिक 90 मिमी बारिश अंतागढ़ में रिकॉर्ड की गई।

न्यायधानी में शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर चमक बनी रही। शाम को हल्की ठंड घुलने लगी। दिवाली की चहल-पहल के बीच मौसम अब करवट लेने को तैयार है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21 से 24 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल उमड़ सकते हैं और हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। फिलहाल रात में हल्की ठंडक बढ़ी है और दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे है।

मौसम ले सकता है करवट

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार, उत्तर झारखंड और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्की हलचल देखी जा रही है। हालांकि फिलहाल बिलासपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है, पर दिवाली के बाद इस सिस्टम का असर धीरे-धीरे दिखाई दे सकता है। शहर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रातें हो रहीं ठंडी, बढ़ी ठंडक

रात के तापमान में लगातार हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे शहरवासियों को हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है। देर रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंड महसूस की जा रही है। दीवाली के बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आसमान में बादल नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker